{"_id":"5f53d3b08ebc3e39d87bf025","slug":"labourer-dead-in-accident-deoria-news-gkp3644331196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतालपुर डिपो के पास वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतालपुर डिपो के पास वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर डिपो के पास वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतलापुर डिपो के पास शनिवार की सुबह बस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिवार और गांव के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विशुनपुरा गांव के अमलोहिया टोला निवासी बाबूराम का 19 वर्षीय बेटा अभिषेक मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। देवरिया शहर में वह प्रतिदिन काम करने के लिए आता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर टहलने के लिए गया था। उसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उसकी पहचान किया। सूचना मिलने पर परिवार और गांववाले पहुंच गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अभिषेक की मौत से परिवारवालों पर बज्रपात हो गया है। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस कार्रवाई करेगी।