फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labour died in road accident

सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत

Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
labour died in road accident
रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग पर सड़क हादसे में मरे उदयभान प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर हुई घटना, गोरखपुर ले जाते समय हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। चौराहे से सामान खरीद कर घर लौट रहा एक मजदूर सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोरखपुर जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। घटना शनिवार की रात रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर गहिला दुधैला चौराहे पर हुई।
तारासारा गांव के उदयभान प्रसाद (35) नगर के एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करते थे। शनिवार को दुकान से काम खत्म कर घर चले गए। शाम को वह घर से साइकिल लेकर गहिला दुधैला चौराहे पर सामान खरीदने चले गए। वह सामान खरीद कर लौट रहे थे कि रुद्रपुर की ओर से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

राहगीर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मौत की खबर पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मंजर गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ओमप्रकाश और मां सावित्री देवी दहाड़ें मारकर रोने लगी। पत्नी सरिता देवी पति के नहीं रहने की खबर सुन कर बेहोश हो गईं। मिलनसार किस्म के युवक के निधन की खबर सुनकर उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। उदयभान का एक बेटा बलवंत और बेटी सलोनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed