फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labour died in accident

Deoria News: डीसीएम की चपेट से मजदूर की मौत, चालक पर केस दर्ज

Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
labour died in accident
पूर्व सीएम की जनसभा में लगे टेंट का सामान लोड करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के मैदान में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा के बाद देर रात में टेंट का सामान लोड कर रहे एक मजदूर की डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक मजदूर के भतीजे की तहरीर पर पुलिस डीसीएम चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

फिरोजाबाद जनपद के थाना क्षेत्र वसीम मुहम्मदपुर के ग्राम नगला विना के रहने वाले जयवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। कहा है कि 25 मई को उसके चाचा मवसीराम पुत्र नत्थीलाल थाना क्षेत्र के एएनडी इंटर कॉलेज पथरदेवा में रैली समापन के बाद टेंट का सामान हटा रहे थे। इस बीच रात में 11:30 बजे के करीब डीसीएम के चालक महेश कुमार पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम बहारगंज देवकाली रोड थाना अयोध्या ने तेजी से और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनको टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुचलकर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed