फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laar defeated Siwan 4-0 in the quarter final match.

Deoria News: क्वार्टर फाइनल मैच में लार ने सिवान को 4-0 से दी मात

Sun, 07 Jan 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laar defeated Siwan 4-0 in the quarter final match.
अनंत इंटर कॉलेज सतरांव में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व कमिश्नर डॉ. रामसमुझ ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित


बरहज। अनंत इंटर कॉलेज सतरांव के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में लार स्पोर्टिंग क्लब ने युनाईटेड स्पोर्टिंग क्लब सिवान को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व कमिश्नर भारतीय राजस्व सेवा डॉ.रामसमुझ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल नितांत जरुरी है। पढ़ाई के दौरान अक्सर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसे दूर करने में खेल की महती भूमिका होती है। क्वार्टर फाइनल मैच के पहले हाॅफ के 30 वें मिनट में लार स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर पांच महमूद लारी ने गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। 10 मिनट के अंतराल में महमूद ने एक और गोल दाग टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
विज्ञापन

दूसरे हाॅफ में जर्सी नंबर सात ओसामा और प्रकाश वर्मा ने एक-एक गोल कर टीम को 4-0 से विजय बढ़त दिला दी। सिवान के खिलाड़ियों ने अंतिम समय तक गोल करने के लिए जद्दोजहद किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। शानदार प्रदर्शन करने वाले महमूद लारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ने मैन ऑफ द मैच के अलावा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के रेफरी मकसूद आलम और अवधनारायन एवं सुनील कुमार उर्फ गुड्डन और सियाराम यादव ने कमेंट्री किया। इस दौरान राजेश नेता, सिकंदर, वंशीलाल, राकेश गिरी, विजयानंद, रणविजय कुमार, सन्नी यादव, संदीप सिंह, सूर्यप्रकाश मिश्र, श्रीकांत यादव, दिगंबर यादव, विशंभर यादव, उमेश यादव, संजीव सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed