{"_id":"62701c51591edd427e410076","slug":"kotwali-police-better-in-public-poll-deoria-news-gkp435497827","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायशुमारी : कोतवाली पुलिस सबसे बेहतर, अंतिम पायदान पर बघौचघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायशुमारी : कोतवाली पुलिस सबसे बेहतर, अंतिम पायदान पर बघौचघाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायशुमारी : कोतवाली पुलिस सबसे बेहतर, अंतिम पायदान पर बघौचघाट
देवरिया। जनता की नजर में कोतवाली पुलिस सबसे बेहतर है, जबकि बघौचघाट थाने की पुलिस अंतिम पायदान पर आई है। हालांकि किसी भी थाने को 75 प्रतिशत अंक नहीं मिल सके हैं।
महकमे की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र एक से सात अप्रैल तक जनपदवासियों से महिला थाने को छोड़कर सभी बीस थानों के बारे में राय मांगी थी। सोशल मीडिया और सीधे मुकदमों के वादी से पुलिस ने संपर्क किया। इसमें कुल 8281 लोगों ने हिस्सा लिया है। लोगों की नजर में सबसे बेहतर काम कोतवाली पुलिस का रहा है जबकि, बघौचघाट पुलिस अंतिम पायदान पर रही है।
पुलिस विभाग के अनुसार, जनता की राय के लिए तीन तरीके अपनाए गए। इसमें ट्विटर, सीधे मत और सोशल मीडिया सेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने फोन के जरिए मुकदमों के वादी से संपर्क कर फीडबैक लिया है। कोतवाल अनुज सिंह की कार्यशैली से तीन सौ अंकों में करीब 197, सलेमपुर के प्रभारी नवीन मिश्र 188, खुखुंदू नवीन चौधरी 185, खामपार ब्रजेश मिश्र 178, महुआडीह विपिन मलिक 177, तरकुलवा नवीन कुमार सिंह 176, भटनी गोपाल पांडेय 176, बरियापुर आशुतोष कुमार 174, भाटपाररानी संतोष कुमार 169, रुद्रपुर विजय सिंह 168, बनकटा दिलीप सिंह 167, रामपुर कारखाना अनिल कुमार 165, गौरी बाजार अनिल कुमार पांडेय 164, मदनपुर भवानी भीख राजभर 161, भलुअनी मुकेश मिश्र 161, मईल प्रमोद कुमार सिंह 153, लार बरजोर सिंह 145, एकौना श्याम लाल निषाद 139, बरहज टीजे सिंह 138, बघौचघाट उपेंद्र मिश्र 133 अंक पाए हैं। इन आंकड़ों पर गौर किया जाए तो चार थानेदार पचास प्रतिशत अंक नहीं बटोर पाए हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक महुआडीह थाने किया पोल, फिर भी गए पिछड़
ट्विटर, सीधे पोल और एफआईआर के वादियों से संपर्क में आए 8281 लोगों में सबसे अधिक महुआडीह थाना क्षेत्र के लोगों ने रायशुमारी में हिस्सा लिया है। इस छोटे से थाना क्षेत्र के जागरूक 1303 लोगों ने हिस्सा लिया। फिर भी इस थाने को पांचवां स्थान मिला है। कोतवाली के सबसे अधिक 66 मुकदमों के वादी से संपर्क किया गया है। सबसे कम एकौना थाना क्षेत्र के 220 लोगों ने हिस्सा लिया। सोमवार को परिणाम जारी होने पर थाना प्रभारियों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा।
लोगों से मिली राय के अनुसार काम को और बेहतर बनाया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि पीड़ित को हर हाल में न्याय मिले। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिन मामलों में खामियां मिलेंगी, उसमें सुधार किया जाएगा। -डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी