{"_id":"65c7db97147bedfa1602ea47","slug":"kotedar-protested-against-contractor-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-119120-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोटेदारों ने अनाज लेने से इन्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोटेदारों ने अनाज लेने से इन्कार कर किया प्रदर्शन
Sun, 11 Feb 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
खुखुंदू चौराहे पर पहुंचे राशन विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष सहित अन्य कोटेदारों ने ठेकेदार के विरुद्ध की नारेबाजी
बोले, प्रत्येक बोरे का वजन होता है 5.80 किलोग्राम, जबकि बोरे का वजन हम लोगों को नहीं मिलता, पानी से भिगाेकर भेजा जाता है अनाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। ट्रक से आए सरकारी सस्ते गल्ले के अनाज को शनिवार को कोटेदारों ने लेने से इन्कार कर दिया। खुखुंदू चौराहे पर पहुंचे कोटेदारों ने प्रदर्शन कर ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। इनका आरोप है कि ठेकेदार बिना तौल किए ही मनमाने तरीके से वितरकों के पास भिगोकर अनाज भेजवा देता है। बोरे का 5.80 किलोग्राम वजन है। बोरे का वजन नहीं मिलता है। कोटेदारों ने बताया कि इसे लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को कई बार पत्रक दिया जा चुका है। फिर भी ठेकेदार की मनमानी जारी है।
बताया जा रहा है कि जैतपुरा, नरौली भीखम, सुरहां और बहादुरपुर के राशन विक्रेताओं का शनिवार को 281 (140 क्विंटल 50 किग्रा) बोरी गेहूं अनाज लेकर एक ट्रक खुखुंदू चौराहे पर पहुंचा। सभी वितरकों को अपना साधन लेकर जल्दी पहुंचने की सूचना दी। उधर, वितरकों ने इसकी सूचना बलुआ, बैतालपुर के वितरक और संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों की दी। मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष सहित अन्य कोटेदारों ने चौराहे पर ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए राशन लेने से इन्कार कर दिया।
कोटेदारों का आरोप है कि प्रत्येक कोटे की दुकान पर ठेकेदार दो क्विंटल कम राशन भेजता है। जबकि सीएम का सख्त आदेश है कि मानक के अनुरूप कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाए। इनका कहना है कि पूर्ति निरीक्षक से शिकायत करने के बाद भी वह इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं सभी वितरकों के दरवाजे पर राशन पहुंचाने का भी नियम है। लेकिन, ठेकेदार ट्रक से चौराहे पर अनाज भेजकर कोटेदारों से निजी साधन से ले जाने के लिए कहता है। मजबूरीवश अब तक सब लोग ले जाते रहे हैं। पर अब ऐसा नहीं चलेगा। ठेकेदार की मनमानी पर जब तक अंकुश नहीं लगेगा, अनाज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
कोटेदारों ने बताया कि बोरे का वजन नहीं मिलता है। अनाज भिगोकर भेजा जाता है। यह सिलसिला दो वर्षों से चलता आ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष सहित मैनुद्दीन, रघुवंश, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, बरहज ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, बैतालपुर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मणि, प्रेमशंकर दीक्षित, रामबाबू, आशुतोष कुमार, मेराज, संजय सिंह माैजूद थे।