{"_id":"5eff6d4f8ebc3e42d8348a7c","slug":"korona-positive-deoria-news-gkp356866441","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांजे के संपर्क में आने से मामा और मामा के बेटे हुए संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार को जिले में नौ और लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इन्हें सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भटनी के सवरेजी गांव निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। इनके घर का एक पुरुष पहले ही पॉजिटिव है। सलेमपुर के सोनबरसा गांव में मामा के घर 22 वर्षीय युवक 28 जून को बाहर से आया था। इसके संपर्क में आने से 45 वर्षीय मामा और 17 वर्षीय ममेरा भाई भी संक्रमित हो गया। बनकटा के सीकरहटा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दुबई से मार्च में आया था। दो दिन पूर्व बुखार आया तो सलेमपुर के एक प्राइवेट डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने जांच कराने को कहा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुुर के मझौलीराज नगर के 45 वर्षीय शख्स नेपाल के एक कंपनी में काम करते है। होली में घर आए थे। कंपनी से बुलावा आने पर जांच कराई तो पॉजिटिव निकले। मईल के एकौना गांव निवासी 31 वर्षीय युवक दिल्ली से ट्रेन से गोरखपुर 28 जून को आया। गोरखपुर से बस से सलेमपुर पहुंचा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर चला गया। इसे किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। घर वालों के कहने पर कोरोना की जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तरकुलवा के बघड़ा महुआरी गांव निवासी 18 वर्षीय युुवक अपने भाई को इलाज के लिए चार लोगों के साथ लखनऊ गया था। इलाज के दौरान जांच में इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ में जाने वाले चारों की लोगों की जांच कराई गई। इसमें इसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार ऐसे लोग हैं जिन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं थी और जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ट्रूनॉट मशीन से जांच में शहर के तहसील रोड निवासी एक समाजसेवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें क्वारंटीन कर सैंपल गोरखपुर जांच के लिए भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने शुक्रवार को दो महिलाओं समेत नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इन्हें सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 242 केस मिले हैं। इसमें से 173 डिस्चार्ज हो चुके हैं और पांच की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 65 एक्टिव केस हैं।