{"_id":"5e9dd5468ebc3ed5c515a84a","slug":"korona-deoria-news-gkp3486723192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबूबकर नगर को किया गया सील, गली मोहल्लों को कराया गया सैनिटाइज
पत्नी और भाई की भी रिपोर्ट निगेटिव, आइसोलेशन वार्ड से किया गया डिस्चार्ज
मोहल्ले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, होम क्वारंटीन का दिया गया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जमातियों के संपर्क में रहने वाले अबूबकर नगर के पेश इमाम की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। संदिग्ध के भाई और पत्नी का भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों को सोमवार को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सतर्कता के तौर पर अबूबकर नगर को सील कर सैनिटाइज दिन भर कराया गया।
शहर के अबूबकर नगर में एक माह पूर्व वाराणसी से जमाती पहुंचे थे। इसमें वाराणसी में एक जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वाराणसी एसएसपी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस एवं स्वास्थ्य महकमे ने जिले में जमातियों के संपर्क में रहने वाले बालेपुर, बिगही और अबूबकर नगर के 38 लोगों की जांच रैपिड किट से जांच हुई। पेश इमाम को छोड़ सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसे देखते हुए अबूबकर नगर को सील कर रातभर सैनिटाइज कराया गया। रविवार देर शाम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज कंफर्मेशन जांच के लिए सैपल भेजा गया। देर रात को रिपोर्ट निगेटिव आई तो जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। पेश इमाम की पत्नी और भाई को कुशीनगर बार्डर से पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। जांच में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। दरअसल, पेश इमाम की संदिग्ध रिपोर्ट आने के बाद पत्नी और भाई कुशीनगर के लिए निकल पड़े, लेकिन बार्डर पर पुलिस ने पकड़ लिया। देर रात को डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ निष्ठा उपाध्याय और नगर पालिका के कर्मचारी जमे रहे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संदिग्ध का रिपोर्ट निगेटिव आई है। होम क्वारंटीन में इसे रखा गया है। एक माह तक इस पर नजर रखी जाएगी। मोहल्ले के लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
जमातियों में संपर्क में रहने वाले 11 समेत 27 की रिपोर्ट निगेटिव
तीन दिन से भर्ती सांस के एक मरीज का सैंपल गोरखपुर जांच के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे 27 कोरोना संदिग्धों की जांच सोमवार को हुई। इसमें अबूबकर नगर के 11 लोग भी शामिल रहे जो एक माह पूर्व आए जमातियों के संपर्क में रहे थे। रैपिड जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कई दिनों से भर्ती सांस के एक रोगी का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि अबूबकर नगर के 11 लोगों समेत 27 लोगों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।