{"_id":"61eeec132e3ed2445c440775","slug":"kitchen-garden-will-be-opened-in-200-schools-deoria-news-gkp424815028","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे किचेन गार्डेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे किचेन गार्डेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सौ परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे किचेन गार्डेन
एमडीएम खाते में भेजा जाएगा धन, चयनित विद्यालय को दी जाएगी पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के दो सौ परिषदीय विद्यालयों में किचेन गार्डेन विकसित किए जाएंगे। इससे परिसर में ही मौसमी सब्जी मिलने से इसका प्रयोग मध्याह्न भोजन में किया जाएगा और छात्रों को ताजी सब्जियां मिलने से उनकी सेहत में भी सुधार आएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को पांच-पांच हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे। यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही इसे चयनित विद्यालयों के एमडीएम खाते में भेजा जाएगा।
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में किचेन गार्डेन बनना है। जनपद के दो सौ परिषदीय विद्यालयों में भी इसे बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मानक के अनुसार उन्हीं विद्यालयों का चयन होना है, जहां पर्याप्त स्थान, चहारदीवारी, सिंचाई की व्यवस्था एवं सुगम आवागमन हो। एमडीएम के जिला समन्वयक दुर्गेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि किचेन गार्डेन के लिए 200 परिषदीय स्कूलों का निर्धारित मानक के अनुसार चयन किया जाना है। चयनित होने के बाद प्रत्येक के एमडीएम खाते में पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इसमें मौसमी सब्जियों के अलावा, छोटे फलों के वृक्ष, पुष्प आदि भी उगाए जा सकेंगे। सब्जियों के तैयार होने पर इसका उपयोग मध्याह्न भोजन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिह्नित विद्यालयों की निगरानी प्रेरणा निरीक्षण एप से की जाएगी।