{"_id":"627d465123124d07cd0cbc48","slug":"kisan-samman-nidhi-will-be-recovered-from-not-eligible-farmers-deoria-news-gkp4366380153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों से वसूली जाएगी किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों से वसूली जाएगी किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपात्रों से वसूली जाएगी किसान सम्मान निधि
जिले के करीब 26 हजार किसानों से वसूली के लिए जारी होगी आरसी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले अपात्र किसानों से प्राप्त धन की वसूली की जाएगी। जिले में चिह्नित तकरीबन 26 हजार अपात्र किसानों से धन की वापसी कराई जाएगी। इसके लिए आरसी जारी की जाएगी। अब अगली किस्त का लाभ ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिलेगा।
जिले में 4,71,185 किसानों को एक से दस किस्तों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। इसमें लगभग 26 हजार किसान अपात्र (आयकरदाता, मृतक पति-पत्नी आदि) चिह्नित किए गए हैं। जिन अपात्र कृषकों को जितनी भी किस्त का भुगतान प्राप्त हुआ है, उन्हें अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ प्राप्त धनराशि कार्यालय में जमा करना होगा। किसी अपात्र किसान ने धनराशि जमा कर दी है तो बैंक से प्राप्त रसीद, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक कार्यालय में जमा करना होगा। अपात्र किसानों द्वारा एक माह के अंदर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त धनराशि वापस नहीं की गई तो उनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। जिले में 11वीं किस्त का लाभ ई-केवाईसी कराए किसानों को ही प्राप्त होगा। जिले में 2,51,834 किसानों ने सहज जन सेवा केंद्र से बॉयोमेट्रिक एवं स्वयं ओटीपी द्वारा ई-केवाईसी करा लिया है। अन्य किसानों को 31 मई तक ई-केवाईसी कराना होगा।
उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिले में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर सोशल ऑडिट किया जा रहा है, जिसमें कृषकों की पात्रता का परीक्षण किया जा रहा है। इसमें पति-पत्नी, आयकरदाता, मृतक, भूमिहीन, जिन कृषकों द्वारा भूमि बेच दी गई हो एवं एक फरवरी 2019 के बाद के भूमि धारक (वरासत को छोड़कर), पेंशनर (दस हजार से अधिक), संवैधानिक पदधारक, सरकारी कर्मचारी (समूह घ को छोड़कर), डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, सीए आदि को अपात्र कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। सोशल ऑडिट में जिन कृषकों को किन्हीं कारणों से योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं ( गलत नाम, गलत आधार नंबर) सुधार के लिए किसान अपना नवीनतम आधार कार्ड, पंजीकृत बैंक पासबुक, संबंधित कर्मचारी को उपलब्ध करा दें, ताकि किसान के डाटा में सुधार हो सके।