फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kisan sabha meeting

किसान विरोधी हैं केंद्र सरकार की नीतियां : पी कृष्ण प्रसाद

Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
kisan sabha meeting
धनौती ढ़ाला पर सभा को संबोधित करते किसान महा सभा के कार्यकर्ता - फोटो : SALEMPUR
किसान विरोधी हैं केंद्र सरकार की नीतियां : पी कृष्ण प्रसाद
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव एवं केरल के पूर्व विधायक पी कृष्ण प्रसाद ने कहा है कि केंद्र की सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। एक तरफ काला कृषि कानून लाकर किसानों को निहत्था बना रही है, दूसरी तरफ उसके मंत्री किसानों की हत्या कर रहे हैं। वह बुधवार को भाटपाररानी नगर में केपी सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना हादसा नहीं हत्या है। इसके बाद भी केंद्र सरकार अपने मंत्री को बचा रही है और इसपर पर्दा डाल रही है। इसका जवाब जनता समय आने पर पीएम को देगी। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि इससे अनाज की मंडी कंपनी की हो जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गन्ना गन्ना मूल्य भुगतान की चर्चा करते हुए कहा कि सात वर्ष पूर्व बकाया गन्ना मूल्य 9700 करोड़ रुपये था, जो अब 20 हजार करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। समय आने पर देश और प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। बाद में उन्होंने क्षेत्र के बांगरुआ और हरे राम चौराहे पर किसान महापंचायत को भी संबोधित किया और कृषि कानून को काला कानून बताते हुए लोगों से 22 नवंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed