{"_id":"5c46048dbdec2217fc33d8c9","slug":"kisan-kumbh-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटने के लिए हुआ सपा-बसपा गठबंधन
Mon, 21 Jan 2019 11:12 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
किसान कुंभ यात्रा का स्वागत किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई किसान कुंभ यात्रा सोमवार को सलेमपुर विधानसभा के पिंडी चौराहे पर पहुंची। चौपाल लगाकर किसानों को सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालाते हुए नेताओं ने समस्याओं को सुना।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि भाजपा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। खेती किसानों को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किसानों की आय बढ़े। पूर्व की सरकारें किसानों को सिर्फ ठगने का कार्य किया। बसपा-सपा के महागठबंधन को साजिश बताते हुए जनता को सजग रहने की चेतावनी दी। देश को टुकड़ों वाली सरकार नहीं, स्थायी सरकार चाहिए। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना, गेेहूं और धान पर समर्थन मूल्य, पशुपालन, मधुमक्खी पालन समेत अनेक तरह का लाभ मिल रहा है। बीच में यूरिया की किल्लत थी। लेकिन इन दिनों शत-प्रतिशत गोदामों पर यूरिया पहुंच गई है। चौपाल में आए किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं को बताया, जिसका निदान दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री काशीपति शुक्ल, बांसदेव शाही, हरेराम सिंह, बृजेश कुशवाहा, बलबीर सिंह दादा, हियुवा नेता अरुण कुमार सिंह, रामनयन सिंह, मनीष सहाय, अमित तिवारी, विनय राय, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।