{"_id":"63752910ac5ab7282241ad03","slug":"kisan-diwas-held-deoria-news-gkp4576479176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण : सीडीओ
विज्ञापन
विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित किसान दिवस को सीडीओ ने संबोधित किया।संवाद
- फोटो : DEORIA
किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण : सीडीओ
सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर सीडीओ ने निदान करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उनकी समस्या के समाधान में कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूं बीज की प्रजाति डीबीडब्ल्यू-187, एचडी-2967 एवं डीबीडब्ल्यू-222 का वितरण कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भंडारों से कराया जा रहा है। जनपद में खाद एवं बीज की कोई कमी नहीं है। जनपद में पराली कम करने के लिए एक एग्रीगेटर हीरा लाल गुप्ता, शुभम बायोकोल किसानों की पराली 150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से क्रय कर रहे हैं। सोलर पंप योजना के तहत अभी भी लक्ष्य बचा हुआ है, जिसका फायदा किसान उठा सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप स्प्रिंकलर पर 75 से 65 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।