फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kidnapper areested

युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Sat, 22 Aug 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
kidnapper areested
युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली है युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। युवती को प्लाइट से लेकर पुणे भागने के दौरान युवक लखनऊ में पकड़ लिया गया। यहां की पुलिस पहुंची और उसे लेकर वापस आई। शनिवार को आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर युवक को जेल भेज दिया गया।

सदर कोतवाली के रघवापुर गांव का रहने वाले इमरान अंसारी और शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को युवक अपनी प्रेमिका को बस से लेकर लखनऊ गया। वहां अमौसी हवाई अड्डे से प्लाइट से पुणे जा रहा था। इसी बीच युवती के परिवारवालों ने पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो दोनों की लोकेशन मिल गई। सदर कोतवाली पुलिस ने लखनऊ पुलिस से संपर्क किया। हरकत में आई लखनऊ पुलिस ने दोनों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया। शुक्रवार की देर शाम दोनों को देवरिया लाया गया। युवती के परिवारवालों की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रघवापुर गांव के रहने वाले इमरान अंसारी के खिलाफ अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया। शनिवार को आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उसे जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed