फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kharidari ke liye choot

सामानों के खरीद को मिली छूट, तो बेकाबू हुए लोग

Thu, 26 Mar 2020 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
kharidari ke liye choot
सामान की खरीद को मिली छूट तो बेकाबू हुए लोग
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। लॉकडाउन के दूसरे दिन सामान की खरीदारी को छूट मिलते ही लोग बेकाबू हो गए। बाजार, चौराहों पर लोग बेतरतीब तरीके से खड़े होकर सामान की खरीदारी की। लोगों की लापरवाही से कोरोना वायरस को लेकर दूरी बनाए रखने की अपील बेसअर दिखी। हालांकि निर्धारित समय के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोग घरों में दुबक गए।
बृहस्पतिवार की सुबह छह से साढ़े नौ बजे राशन, सब्जी, दूध और दवा की खरीद को दुकान खोलने का निर्देश मिला। मुख्य बाजार में अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए ही सब्जी खरीदने पहुंच गए। एक-दूसरे को धक्का देते हुए दुकानों से सामान खरीदते हुए देखे गए। बस स्टेशन स्थित दवा की दुकान पर दूरी बनाए रखने के चूना गिराए जाने के बावजूद लोगों ने सटकर खरीदारी की। करीब तीन घंटे तक नगर की सड़कों पर मजमा लगा रहा। रसोई गैस सिलिंडर के लिए लोगों ने वाहनों को जबरन घेर लिया। सिलिंडर के लिए अफरातफरी देख पुलिस को सख्ती करनी पड़ी तो लोगों ने दूरी बनाई। बुधवार की देर शाम लुअठही में बाजार लगाए जाने पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। क्षेत्र के पचलड़ी, पकड़ी बाजार, मदनपुर, नरायनपुर और रामलक्षन चौराहे पर भी खरीदारी के लिए भीड़ देखी गई। एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि सख्ती के बाद भी लोग मान नहीं रहे। यदि भीड़ दिखी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से दुकान के सामने दूरी बनाए रखने वालों को ही सामान बेचने को कहा।
विज्ञापन

बड़े बाजारों से सामान मंगाने की मांग
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमापति शुक्ला ने कहा कि स्थानीय दुकानों में दाल, सब्जी आदि सामान की कमी हो रही है। ऐसे में व्यापारी परेशान हैं। बड़े शहरों से माल लदी गाड़ियों की आवक नहीं होने से आने वाले दिनों में दिक्कतें होंगी। प्रशासन तत्काल बड़े शहरों से छोटे व्यापारियों की डिमांड के अनुसार सामान मंगाने का इंतजाम करे, ताकि समय से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed