फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Keys of housing scheme given to 300 beneficiaries, faces blossomed

Deoria News: 300 लाभार्थियों को दी गई आवास योजना की चाबी, खिले चेहरे

Fri, 07 Jul 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Keys of housing scheme given to 300 beneficiaries, faces blossomed
जिला पंचायत ​स्थित सभागार में  आवास योजना के 300 लाभार्थियों को अति​थियो ने दी  चाबी।संवाद
जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बिना भेदभाव सभी वर्गों तक योजनाओं का पहुंच रहा है लाभ : राज्यमंत्री

सरकार की नियत, गरीबों का होे उत्थान : सदर सांसद

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत 300 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी दी गई। आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, शोषितों, वंचितों किसानो, मजदूरो, महिलाओं सहित सभी वर्गों को बिना भेदभाव संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सदैव तत्पर व कटिबद्व है। उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, उज्ज्वला गैस, आवास आदि को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है तथा उनके आर्थिक उन्नयन के लिए प्रयत्नशील है।

सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की नीति व नीयत गरीबों के उत्थान के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में परिवर्तन लाने की है। इस उद्देश्य से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, जिसका लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। स्वास्थ्य की दिशा में आयुष्मान कार्ड जिसके तहत 5 लाख की दवा मुफ्त है, संचालित है। पेंशन के तहत वृद्धा, निराश्रित महिला पेंशन, किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, छोटे व्यवसायियों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लागू है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि चलाई गई योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे। कोई वंचित न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी कटिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उसका लाभ सभी तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नही रखा जाएगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed