फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kasia won trophy

रोमांचक मुकाबले में गढ़रामपुर को हराकर कसया टीम ने जीती ट्रॉफी

Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
kasia won trophy
रोमांचक मुकाबले में गढ़रामपुर को हराकर कसया टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

तरकुलवा। नवतप्पी इंटर कॉलेज गढ़रामपुर के प्रांगण में नवतप्पी स्मारक कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को कसया व गढ़रामपुर की टीमों के मध्य खेला गया। रोमांचक मैच में कसया की टीम ने गढ़रामपुर को 13 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
15-15 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कसया की टीम ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़रामपुर टीम 156 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार कसया ने 13 रन से मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि तरकुलवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी उर्फ राजन व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपी। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गढ़रामपुर के हरफनमौला खिलाड़ी तनवीर को दिया गया। इस दौरान मुन्ना अंसारी, पिंटू पासवान, रंजीत जायसवाल, मनींद्र जायसवाल, आयोजक आकाश जायसवाल, गुंजन राव, निर्भय राव, गोलू राव, रवि जायसवाल, बिट्टू जायसवाल, भोला जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, वरुण पटेल, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed