{"_id":"68ae08471e782d643209f3a6","slug":"kanakpura-shiva-temple-will-be-renovated-with-rs-126-crore-deoria-news-c-208-1-deo1009-161716-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 1.26 करोड़ से कनकपुरा शिव मंदिर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 1.26 करोड़ से कनकपुरा शिव मंदिर का होगा कायाकल्प
Wed, 27 Aug 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
-वंदन योजना के तहत इंटरलॉकिंग, हॉल, मंच, शेड, बेंच व प्रकाश की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो गांधी नगर (कनकपुरा) स्थित प्राचीन शिव मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने वंदन योजना के तहत 1.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से मंदिर का जीर्णोद्धार कर पर्यटन स्थल के तौर पर इसको विकसित किया जाएगा। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
सरकार ने वंदन योजना शुरू किया है। इसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के पुराने ऐतिहासिक स्थलों को सहेजने का किया जा रहा है। नगर में स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। इसके लिए नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनकपुरा वार्ड दो गांधी नगर में बने जीर्णशीर्ण शिव मंदिर को इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत ने चयनित कर प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए शासन ने नगर 1.26 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। जिससे इस मंदिर का कायाकल्प कर पर्यटन स्थल के रूप में इसका विकास किया जाएगा । इसमें मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग के साथ एक विश्रामालय (हॉल) व मंच का निर्माण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेंच, वॉटर कूलर, शेड, बेंच, डस्टबिन और प्रकाश आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने बताया कि वंदन योजना के तहत स्वीकृत धन आ चुका है। टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। जल्दी ही काम शुरू करा दिया जाएगा।