फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kalraj inaugurated 9 roads

कलराज ने नौ सड़कों का शिलान्यास किया 

Sat, 17 Feb 2018 11:27 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 17 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
kalraj inaugurated 9 roads
सड़कों का शिलान्यास करते सांसद कलराज मिश्र। - फोटो : amar ujala
देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र ने शनिवार की शाम रुद्रपुर मोड़ पर सांसद निधि से बनने वाली नौ सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण पर 31 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। वहीं दो गांवों में रैन बसेरे भी बनाए जाएंगे। इन पर 12.30 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सड़कों के शिलान्यास के मौके पर कलराज मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। उनके कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर तीन, 24, 13 में सड़कें बनाई जाएंगी। सोहसा और गोविंदपुर गांव में भी सड़कें बनेंगी। देसही देवरिया ब्लॉक के चिऊरहां और सूरचक गांव में रैन बसेरे का निर्माण होगा। प्रत्येक रैन बसेरा के निर्माण में  6.15 लाख रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन

ऑफिस ऑफ प्राफिट कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद कलराज मिश्र का नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुभाष चौक पर उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कलराज ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इस दौरान अजय उपाध्याय, रवींद्र किशोर कौशल, संजू सैनी, विजय पटेल, गोविंद मणि, संतोष मिश्र, अंबरीश कुमार आदि मौजूद रहे। देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह संसदीय इलाके में सड़कों का जाल बिछा देंगे। इस दौरान सदर विधायक जन्मेजय सिंह, महेंद्र यादव, कृष्णनाथ राय, दिनेश त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, गिरिजेश मिश्र, रवींद्र प्रताप मल्ल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed