{"_id":"629510ffeb70e634852082a8","slug":"kalash-yatra-reveals-for-yagya-salempur-news-gkp4387091166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा
लार। नगर के घारी वार्ड के नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्मित मंदिर से घारी वार्ड, वैशकरनी वार्ड, तिवारी टोला होते हुए चौक वार्ड स्थित पुराने शिव मंदिर पर कलश यात्रा पहुंची। यहां बनारस से आए आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया।
लाल पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रख शिव का जयघोष करते चल रही थीं। युवा, भगवान शिव का जयकारे लगाते बैंडबाजे के साथ आगे आगे चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर छतों से पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में आचार्य गंगाधर शुक्ल, मुन्ना शुक्ला, विजय कृष्ण ने कलश स्थापित कराया। आयोजक अभिषेक सिंह डब्बू ने बताया कि पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन पञ्चांग पूजन, तीसरे दिन नित्य पूजन, चौथे दिन प्राण प्रतिष्ठा एवं अंतिम दिन हवन पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। कलश यात्रा में चंद्र प्रकाश सिंह, अरुण सिंह गुड्डू, चेयरमैन के प्रतिनिधि जगदीश यादव, शिक्षक शिशिर राय, अमित सिंह अंशु, अखिलेश सिंह चुनचुन, निपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राजू, बबलू यादव, विवेक सिंह, विनय सिंह, केडी सिंह, राजकुमार सिंह, मनीष सिंह, अरविंद सिंह, सभापति कुशवाहा, राजन सिंह, विनीति सिंह, मनीषा देवी, आशा देवी, बबिता देवी, फूलमती आदि श्रद्धालु शामिल रहे।