फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kalash yatra reveals for maha yagya at deorahababa ashram

देवराहा बाबा आश्रम पर महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
kalash yatra reveals for maha yagya at deorahababa ashram
देवराहा बाबा आश्रम पर महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

मईल। देवराहा बाबा आश्रम पर सोमवार को नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे व हाथी-घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा में साधु-संतों के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीतांबर धारण कर 1001 कलश के साथ देवराहा बाबा घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचार के बीच सरयू नदी से जल भरा। यज्ञ शाला में में अयोध्या और वाराणसी से आए विद्वानों ने कलश की स्थापना कराई।
आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास ने प्रसाद वितरण किया। उन्होंने बताया कि दिन में रामलीला और रात में रासलीला तथा शाम को प्रवचन होगा। इस दौरान यज्ञाचार्य माता प्रसाद चौबे, अयोध्या से हनुमान दास महराज, बाल व्यास विष्णु दासशास्त्री, वृंदावन से हरियाचार्य, मुन्ना आचार्य वाराणसी, संत कन्हैया दास, भगवान दास, कृष्ण मुरारी, मुरलीधर शास्त्री वृन्दावन से, दीपक पांडेय, नंदलाल कुशवाहा, उपजिलाधिकारी बरहज गजेंद्र सिंह, बीडीओ भागलपुर पन्नेलाल, बालानंद तिवारी, सतीश जायसवाल, प्रमोद मिश्रा, राम विलास तिवारी, बुद्धि चौधरी, सूबेदार सिंह, शेखर यादव, मनमोहन सिंह, एके मिश्रा, हरेराम चौधरी, बेचू चौधरी, श्रीकांत, रामू यादव, सीपी मिश्रा, वृजबिहारी कुशवाहा, राम मनोहर त्रिपाठी, राम जी चौधरी, रामा सेठ, मुलायम यादव, सुनील तिवारी, राजेश यादव, अनूप पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

करायल शुक्ल गांव में श्रीराम कथा व यज्ञ शुरू
बरहज। करायल शुक्ल के श्रद्धालुओं ने सोमवार को श्रीराम कथा व यज्ञ के लिए गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। सरयू नदी तट पर कलश में जल भरा। यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के साथ श्रीराम कथा व यज्ञ का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करायल शुक्ल गांव में 11 दिवसीय श्रीराम कथा और यज्ञ का आयोजन किया गया है। रामदास, भगवान दास के नेतृत्व में भक्तों ने गांव से कलश यात्रा निकाली। बारादीक्षित, बेलडांड़, जयनगर होते हुए कलश यात्रा सरयू नदी तट पर पहुंची। वहां लोगों ने कलश में जल भरा। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। युवा भक्ति गीतों पर थिरक रहे थे। हाथी-घोड़े यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान आचार्य सुधांशु मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र शास्त्री, गुलाब दास, वरुण, प्रदीप तिवारी, मनोज शर्मा, उदय प्रताप, राजन शुक्ल, सुदर्शन मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed