{"_id":"60ec81328ebc3ecad861b616","slug":"jila-panchyat-presedent-deoria-news-gkp4016168138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ
समारोह के साक्षी बने सांसद-विधायक, जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। टाउनहाल ऑडिटोरियम में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी और 55 सदस्यों ने शपथ ली। डीएम आशुतोष निरंजन ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई।
समारोह की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप जलाकर की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक बरहज सुरेश तिवारी, विधायक सदर डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, राधेश्याम सिंह, रामधारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, रतनपाल सिंह, उपेंद्र सिंह समारोह के साक्षी बने।
शपथ के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत डीएम आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, भाजपा नेता अभय नाथ त्रिपाठी आदि ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों, आगंतुकों, अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, अजय शाही, भूपेंद्र सिंह, संजय तिवारी, अंबिकेश पांडेय, अजय दुबे, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, संजय राव, संजय पांडेय नगर अध्यक्ष, गोविंद मणि, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, महेश मणि, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे रहे।
शपथ के बाद जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। इसमें सपा के जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने देवरिया क्लब पर जिला पंचायत द्वारा खर्च किये जा रहे धन का मामला उठाया। कहा, जो स्थान जिला पंचायत के स्वामित्व की नहीं है उस पर धन क्यों खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने जिला पंचायत के अस्पताल की जमीन पर पुलिस चौकी बनाने के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। सदस्यों के आवाज उठाने पर मुख्य अधिकारी शिवशरणप्पा ने करौदी में 13 डिस्मिल व बैकुंठपुर में चार एकड़ जिला पंचायत की जमीन पर हुए कब्जे को खाली कराने का भी आश्वासन दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विकास में सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। विकास के लिए जो भी बन पड़ेगा किया जाएगा। बैठक में सदस्य वेदप्रकाश तिवारी, अजीत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, बलराम यादव, सीमा देवी, प्रभा भारती, अंकिता यादव, शैलजा यादव, कमला देवी, सुबास यादव, विनय जायसवाल, धीरेंद्र प्रताप यादव, बंटी यादव, ममता यादव आदि मौजूद रहे।