फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jesus was born at midnight...happiness prevailed

Deoria News: आधी रात को जन्मे यीशु...छाईं खुशियां

Wed, 24 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 24 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jesus was born at midnight...happiness prevailed
देवरिया। घरों से लेकर चर्च तक क्रिसमस का उत्साह छाया हुआ है। बुधवार की आधी रात प्रभु यीशु धरती पर अवतरित हुए। चरनी में प्रभु यीशु के प्रकट होते ही चहुंओर खुशियां छा गईं।
विज्ञापन

यीशु आया, यीशु आया के स्वर से चर्च और मसीही समाज के घर गूंज उठे। कैरल सांग की धुन चहुंओर बजने लगी। सेंटा क्लॉज से उपहार पाकर बच्चे चहक उठे।
कैथोलिक समुदाय के संत पुष्पा चर्च शांतिनगर महुआबारी में पूरे दिन क्रिसमस की तैयारी होती रही। चर्च को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च और विद्यालय परिसर की साफ सफाई व साज सज्जा को अंतिम रूप देने में लगे रहे। शाम होते ही चर्च, फादर का घर और विद्यालय परिसर झिलमिल रोशनी से नहा उठा। रात आठ बजे से चर्च में भजन कीर्तन का दौर शुरु हो गया। दो घंटे तक श्रद्धालु प्रभु यीशु के गुण गाते रहे।
विज्ञापन

फादर सीजो की अगुआई में रात दस बजे मिस्सा बलिदान पूजा की विशेष प्रार्थना हुई। श्रद्धालु भाव विभोर होकर प्रार्थना में लीन हो गए। लोगों को उपवास, परहेज और ईसा मसीह के बारे में बताया गया। आधी रात होते ही प्रभु यीशु ने चरनी में जन्म लिया। चर्च और विद्यालय परिसर मेरी क्रिसमस के नारे से गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित विशेष पूजा में आसपास के विद्यालयों की सिस्टर भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed