फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   JD health visited district hospital and medical college

जेडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कोविड के लिए व्यवस्था व तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 06 Jun 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
JD health visited district hospital and medical college
जेडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कोविड के लिए व्यवस्था व तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल से संबद्ध महर्षि देवरहा बाबा राजकीय मेडिकल कालेज का शनिवार को जेडी हेल्थ गोरखपुर अरुण कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों को देखा।

जेडी हेल्थ गोरखपुर शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पीआईसीयू वार्ड में पहुंचे। उन्होंने वार्ड की व्यवस्था देखी और मरीजों से मिलने सुविधा के बारे में जानकारी ली। यहां से पोस्ट कोविड कांप्लीकेेशन वार्ड में पहुंचे। उन्होंने वहां की वार्ड का जायजा लेने के साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली, जिससे संतुष्ट दिखे। इसके बाद चार बेड के वेंटीलेटर वार्ड का निरीक्षण किया। यहां से ओपीडी की तरफ बढ़े। उन्होंने पोस्ट कोविड, बुखार डेस्क को देखा और चिकित्सक से बात की। इसके बाद सर्जन गुलाम नवी के कक्ष में पहुंचे और जायजा लिए। इसके बाद सीएमएस कक्ष की तरफ बढ़ गए। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के लिए व्यवस्था तथा तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों के मद्देनजर निरीक्षण किया गया। सब कुछ संतोषजनक रहा।
विज्ञापन

इस दौरान जेडी हेल्थ के साथ डॉ. एके वर्मा, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. शुभलाल, डॉ. विजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed