{"_id":"62263e09c8716b1925760c94","slug":"jcb-doing-illegal-sand-mining-caught-two-dumpers-deoria-news-gkp429215954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू का अवैध खनन करते जेसीबी, दो डंपर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू का अवैध खनन करते जेसीबी, दो डंपर पकड़े
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरवनिया में छोटी गंडक के किनारे सोमवार को अवैध रूप से बालू खनन करते समय जेसीबी और दो डंपर मौके से पकड़ लिए गए। एसडीएम ने जेसीबी और डंपर को पुलिस को सुपुर्द किया। जेसीबी को सीज करने के निर्देश दिए गए।
सिरवनिया गांव में करीब एक माह से चोरी छिपे बालू खनन किया जा रहा था। सोमवार को किसी ने इसकी जानकारी एसडीएम सौरभ सिंह को दी। एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए।
बालू का खनन करते जेसीबी और दो डंपर को कब्जे में ले लिया। मामले में राजस्व निरीक्षक शिव कुमार चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने बताया कि खनन करते समय एक जेसीबी और दो डंपर को पकड़ा गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।