{"_id":"5f4010d18ebc3eabe67b39f9","slug":"jannmey-singh-death-deoria-news-gkp362581081","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक जनमेजय सिंह का मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक जनमेजय सिंह का मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक जन्मेजय सिंह का मुक्तिधाम पर हुआ अंतिम संस्कार
दो बार से भाजपा के थे विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार/देवरिया। ह्दय गति रुकने से देवरिया सदर के भाजपा विधायक जनमेजय सिंह का बृहस्पतिवार को देर रात लखनऊ के लोहिया संस्थान में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्ति धाम में किया गया, जहां उनके पुत्र श्रीप्रकाश उर्फ नाथू सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। विधायक जन्मेजय सिंह ग्राम देवगांव तहसील जनपद देवरिया के मूल निवासी थे। उनका जन्म 7 जुलाई 1945 को हुआ था, उनके पिता का नाम त्रिलोकी नाथ सिंह था, श्री सिंह के तीन पुत्र और चार बेटियां हैं। वह लगातार दो बार वर्ष 2012 और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर देवरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। कुछ अर्से से वह बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार की रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया संस्थान के लिए रेफर कर दिया, अभी चिकित्सक उन्हें पेसमेकर लगाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच रात्रि 1:05 पर अचानक उनकी मौत हो गई। लोहिया संस्थान में जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कारोना निगेटिव पाई गई थी। गौरी बाजार देवरिया क्षेत्र के देव गांव निवासी लोकप्रिय नेता एवं सदर विधायक जनमेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव हजारों की भीड़ जुट गई। डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। गौरी बाजार कस्बा सहित रामपुर चौराहा बखरा ककवल भटौली बुजुर्ग वकील गंज इंदूपुर मठिया माफी लंगडी आदि सभी प्रमुख चौराहों पर व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। गौरी बाजार उद्योग एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ जायसवाल के आह्वान पर गौरी बाजार कस्बे में चाय पान फल सब्जी किराना वस्त्र एवं रेडिमेड कपड़ों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। लोग चाय पान के लिए भी तरसते देखे गए। लोकसभा क्षेत्र देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद डॉ त्रिपाठी ने कहा कि जन्मेजय सिंह का असामयिक निधन भारतीय जनता पार्टी देवरिया के साथ-साथ मेरी अपनी व्यक्तिगत क्षति है, जो सदैव अपूरणीय बनी रहेगी। वह गांव गरीब किसान, मजलूमों की आवाज थे। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने उनके पैतृक निवास देवगांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भाजपा देवरिया के लिए यह एक दुखदाई घटना है। इसकी पूर्ति होना असंभव है।रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ला ने कहा है कि जनमेजय सिंह ने पूरा जीवन समाजसेवा में लगा दिया। बड़े भाई के रूप में उनका प्यार मिलता था। उनकी प्रेरणा से ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विधायक बना। लोक तांत्रिक जनता दल केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि निधन दुखद है। आघात लगा है। निर्मल मन और स्पष्टवादी व्यक्ति थे। राज्यसभा की पूर्व सदस्य और सपा नेता कनकलता सिंह ने सदर विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक के पैतृक गांव पहुंचकर उन्होंने श्रद्धांजलि दी। कहा कि हम सबने अपना प्रिय नेता खो दिया है। वहीं, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नेता डॉ. अभय मणि त्रिपाठी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जन्मेजय सिंह का इस तरह हमलोगों को छोड़कर जाना काफी खल गया है। भाजपा के प्रदेश्नेे मंत्री कामेश्वर सिंह, अमित सिंह, बबलू, विधायक सुरेश तिवारी, निशिरंजन तिवारी, राजेश मिश्र अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ, अमित जायसवाल, अतुल सिंह राघवेंद्र सिंह पिंटू सिंह, डा. अर्चना पांडेय आदि ने भी गहरा दुख जताया है।