{"_id":"67f2d84ebf98a10ef50d9c1c","slug":"jam-was-imposed-to-register-a-named-case-deoria-news-c-208-1-sdn1004-151018-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नामजद केस दर्ज करने के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नामजद केस दर्ज करने के लिए लगाया जाम
Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सुराैली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया गांव निवासी राममूरत चौहान की हत्या बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इन्कार कर दिया और पोस्टमार्टम हाऊस के सामने सड़क जाम कर दिया। परिजन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
इस दौरान पोस्टमार्टम हाऊस के पास दोनों तरफ की यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। यहां सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने परिजनों से तहरीर लेकर सीओ सिटी को सौंपा।
सीओ सिटी ने एक घंटे के अंदर नामजद आरोपियों पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बावजूद केस दर्ज न होने से नाराज परिजनों ने दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर गांव पहुंचे और समझाा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। उधर, सुरौली थाना क्षेत्र के सुकई परसिया के राममूरत की हत्या की सूचना मिलने पर रविवार को चौहान महासभा के पदाधिकारी उनके घर पहुंचे। इस दौरान अखिल भारतीय चौहान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ चौहान, जिलाध्यक्ष जयनरायन चौहान, हरिनरायन चौहान आदि माैजूद रहे।