{"_id":"9b94f30696d3528f9d8beec2c9445979","slug":"jal-nigam-demandend-83-lacs-atonment-to-pwd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम ने पीडब्ल्यूडी से मांगा 83 लाख हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम ने पीडब्ल्यूडी से मांगा 83 लाख हर्जाना
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जल निगम ने 83.15 लाख के उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने का दावा किया है।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन को पत्र लिखकर रकम को नगर पंचायत को उपलब्ध कराने को कहा है। लोक निर्माण विभाग ने जल निगम के दावे पर सवाल उठाते हुए नुकसान पर हैरानी जताई है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से रुद्रपुर नगर में सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान रुद्रपुर पुनर्गठन पेयजल योजना की पाइप लाइनों, स्टैंड पोस्ट आदि के क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
इसे लेकर जल निगम प्रथम निर्माण खंड के एक्सईएन अरविंद कुमार ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन को पत्र लिखा है।
उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू करने से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से उनके विभाग को कोई सूचना नहीं दी गई।
पाइप लाइनों, स्टैंड पोस्टों आदि के दुबारा लगाने और पाइप लाइन से दोबारा जलापूर्ति शुरू करने में कुल 83.15 लाख का खर्च आएगा। जल निगम ने धनराशि को इस खंड, नगर पंचायत रुद्रपुर को उपलब्ध कराने को कहा है।