{"_id":"65a02c1c5ae6fe8fc80ad3cd","slug":"jai-siyaram-echoed-amidst-the-rain-of-flowers-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17288-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फूलों की बारिश के बीच गूंजा जय सियाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फूलों की बारिश के बीच गूंजा जय सियाराम
Thu, 11 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नगर में पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने सियाराम के जयकारे के साथ नगर का भ्रमण किया। महिलाओं छतों से यात्रा पर पुष्प बरसाए। स्कूली बच्चों की सियाराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
भटनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के जिला प्रचारक अखिलेश्वर, पूर्व विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने किया। शोभायात्रा ने नगर के जलपा माता मंदिर से होते हुए गांधी चौक, मेन रोड, विकास चौक, आदर्श चौराहा, साहोपार, रामपुर खुरहुरिया, नुरीगंज, केवड़ा आदि का भ्रमण किया। यात्रा में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर श्रीराम के जयकारे लगा रही थीं।
विज्ञापन
डीजे की धुन पर युवा थिरक रहे थे। पूरे कस्बे को केसरिया रंग से सजाया गया था। भक्तों की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। साथ ही एनसीसी कैडेट्स भी लगे रहे। दूर-दराज से लोग हाथों में श्रीराम के पोस्टर व झंडे लेकर शोभायात्रा में पहुंचे थे। इस दौरान अजित सिंह, यशवंत गुप्त, अभय तिवारी, अशोक वर्मा, विजय शंकर मद्देशिया, दीपक वर्मा, आशीष पासवान, मोहनलाल गुप्त, भोला गुप्त, रवि मद्देशिया, सुरेश गुप्त, अजित सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन