{"_id":"63b4791e1197f83029754e6b","slug":"jagriti-railyatri-reached-deoria-deoria-news-gkp4631051181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जागृति रेलयात्रा पहुंची देवरिया, यात्रियों ने देखा गांव का रहन-सहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जागृति रेलयात्रा पहुंची देवरिया, यात्रियों ने देखा गांव का रहन-सहन
Wed, 04 Jan 2023 04:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:20 PM IST
सार
उद्यम से देश निर्माण का संकल्प लेकर 24 दिसंबर को मुंबई से शुरू हुई इस रेलयात्रा को इस बार जागृति अमृत काल यात्रा का नाम दिया गया है। मंगलवार को यात्रा का पड़ाव देवरिया में था। यात्रा में शामिल सभी युवा यात्रियों ने ग्रामसभा बरपार व आसपास के गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
जागृति रेल यात्रा के देवरिया पहुंचने पर बरपार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने भी पहुंच य?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जागृति संस्थान की ओर से चलाई जा रही रेलयात्रा मंगलवार की सुबह देवरिया पहुंच गई। देश व विदेश की विभिन्न जगहों के 500 से अधिक यात्रियों का रेलवे स्टेशन से लेकर बरपार तक स्वागत किया गया। इसमें शामिल लोगों ने भी गांव घूमकर यहां के रहन-सहन, संस्कृति, भाषा को जाना और ग्रामीणों को स्वावलंबी बनने की ओर से प्रेरित किया।
विज्ञापन
उद्यम से देश निर्माण का संकल्प लेकर 24 दिसंबर को मुंबई से शुरू हुई इस रेलयात्रा को इस बार जागृति अमृत काल यात्रा का नाम दिया गया है। मंगलवार को यात्रा का पड़ाव देवरिया में था। यात्रा में शामिल सभी युवा यात्रियों ने ग्रामसभा बरपार व आसपास के गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों से चर्चा करके स्वरोजगार की दिशा में मूलभूत समस्याओं को समझा और समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन
दोपहर में सभी ने अपने इस अनुभव को कागज पर उकेरा और बिजनेस मॉडल बनाकर इसे प्रस्तुत भी किया। इसका प्रदर्शन स्थानीय लोगों के मध्य भी किया गया। शाम को पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभी यात्रियों का स्वागत किया व उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली। यात्रियों ने गीत गाकर डीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
यात्रा के संस्थापक शशांक मणि ने कहा कि जागृति रेल यात्रा पिछले 14 वर्षों से उद्यमिता से देश निर्माण का संकल्प लेकर 24 दिसंबर से आठ जनवरी तक चल रही है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से 15 पर्यटन स्थल का भ्रमण करने, इनोवेशन और शोध को जीवन शैली बनाने और आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पांच प्रण देकर हमारी विरासत पर गर्व करने और विकसित राष्ट्र बनने का इसमें आह्वान किया गया है। संस्था ने इन 14 वर्षों में एक हजार से ज्यादा उद्यमी बनाए हैं जो अपना स्टार्टअप चला रहे हैं। साथ ही सात हजार से अधिक लोगों को उद्यमिता से प्रभावित किया है।