फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It was expensive to give shelter to clerics

मौलवियों को शरण देना पड़ा महंगा, शिक्षक निलंबित

Fri, 03 Apr 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
It was expensive to give shelter to clerics
मौलवियों को शरण देना पड़ा महंगा, शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

दिल्ली के शाहीन बाग से आए लोगों को घर में दी थी शरण
देवरिया। दिल्ली के शाहीन बाग से आए आठ लोगों को अपने घर में शरण देने पर भलुअनी विकास खंड के एक शिक्षक को भारी पड़ गया है। लॉकडाउन की स्थिति में असहयोग करने एवं सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ व्यवहार करने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि खुंखुंदू थाना के इंस्पेक्टर मनोज यादव ने उक्त शिक्षक पर एफआईआर दर्ज कराया है। भलुअनी विकास खंड के ग्राम खजूरी निवासी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुंखुंदू में सहायक अध्यापक समीउल्लाह के घर एक अप्रैल को आठ व्यक्ति दो कमरों में पाए गए। ये सभी छिपके रह रहे थे। शिक्षक ने जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर इन्हें अपने घर में शरण दे दी। जबकि जिला प्रशासन ने बाहर से आए लोगों के लिए प्राथमिक पाठशाला, पंचायत भवन में बने क्वारंटीन वार्ड में रखने का सख्त निर्देश दे रखा है। प्रशासनिक आदेशों को न मानने एवं खुंखुंदू थाने में उनकी खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर उन्हें वैश्विक महामारी के रोकथाम के कार्य में बाधा डालने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed