फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Irrigation Union submits memorandum in support of 12-point demands

Deoria News: 12 सूत्री मांगों के समर्थन में सिंचाई संघ ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Oct 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Union submits memorandum in support of 12-point demands
देवरिया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर सिंचाई संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित 12 सूत्री मांगपत्र एडीएम प्रशासन को सौंपा। इसमें 70 साल पुरानी सेवा नियमावली में संशोधन से लेकर रिक्त पदों पर भर्ती और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि प्रदेश में 46 हजार से अधिक राजकीय नलकूप हैं, जबकि इनके संचालन के लिए करीब छह हजार चालक कार्यरत हैं। एक चालक से 10 से 20 नलकूपों का संचालन कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है।
विज्ञापन

मांगपत्र में सींचपालों के रिक्त पद भरने, नलकूप चालकों को पांच वर्ष की सेवा पर 2400 रुपये ग्रेड पे देने की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed