फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   invvestigation

सांसद ने एसपी से की शिकायत तो शुरू हुई जांच

Thu, 23 Apr 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
invvestigation
ट्रक में गेहूं बरामद करने का मामला, कारोबारी ने कोतवाल पर लगाया 30 हजार लेने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जिस गेहूं लदे ट्रक की बरामदगी का पुलिस दावा कर रही थी, उस माले में कारोबारी के पक्ष में सलेमपुर सांसद खडेे़ हो गए है। उन्होंने एसपी को फोन कर कहा कि पुलिस पर जबरन कारोबारी से 30 हजार रुपये वसूल की बात कही। सांसद के हस्तक्षेप के बाद रकम तो वापस हो गई। मामले ने तूल पकड़ तो एसपी ने सीओ सलेमपुर को जांच सौंप दी।
इंस्पेक्टर अश्वनी राय का कहना है कि उसरा बाजार से आ रहे ट्रक को संदेह होने पर कोतवाली गेट पर रोका गया था। ट्रक में गेहूं लदा देख साइड में खड़ा करा दिया गया। उधर, कारोबारी गोविंद जायसवाल का आरोप है कि उसकी महेश ट्रेनिंग कंपनी नाम से फर्म धनौती राय में है। बुधवार को तीन मजदूर ट्रक पर गेहूं लोड कर रहे थे कि उसी दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी राय मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने मजदूरों की पिटाई कर दी। चालक ने फोन कर घटना की जानकारी उन्हें दी और कहा कि कोतवाल साहब बुला रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले काउंटर से एक सिपाही ने तीस हजार रुपये निकाल लिए और ट्रक लेकर थाने चले गए। इसकी सूचना कारोबारी ने सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा को दी तो उन्होंने एसपी से पूरे मामले की जानकारी देकर नाराजगी जताई। सीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि संदेह के आधार पर ट्रक को रोका गया है। जांच के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। वहीं मंडी समिति के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि नगर के रजिस्टर्ड व्यापारी का गेहूं है। एसपी डा. श्रीपति मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी से खुलेगा सच !
कारोबारी की फर्म में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इंस्पेक्टर अश्वनी राय गए कि नहीं, उन्होंने कैश काउंटर से पैसा उठाया कि नहीं, ट्रक पर गेहूं का बोरा मजदूर लोड कर रहे थें या ट्रक देवरिया की तरफ से लोड होकर गया। इसका सच सीसीटीवी कैमरा सामने लाएगा। जो भी हो इंस्पेक्टर भी अपनी जिंद पर अड़े है। एसपी के कहने के बावजूद भी ट्रक को पुुलिस ने छोड़ा नहीं है। उधर, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed