{"_id":"6ad3d734acb41418ae07aabb","slug":"investigation-report-sought-from-cmo-in-case-of-pregnant-womans-death-deoria-news-c-208-1-deo1049-194640-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गर्भवती की मौत के मामले में सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गर्भवती की मौत के मामले में सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट
Sun, 18 Oct 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड स्थित दयानंद उर्मिला हॉस्पिटल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी है।
अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सुपरी बुजुर्ग गांव निवासी अमर गोंड़ की पत्नी सोनी देवी शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती हुई थी।
परिजन का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के लिए 50 हजार रुपये जमा करने को कहा था। परिवार के लोग रुपयों की व्यवस्था कर रहे थे, तभी शाम को सोनी और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से नाराज परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर एसीएमओ डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
इधर, कोतवाली पुलिस ने परिजन की शिकायत सीएमओ कार्यालय भेज दी है। इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।