{"_id":"60e349928ebc3ebf4950dc37","slug":"investigation-deoria-news-gkp400785348","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ रुपये निकालने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ रुपये निकालने की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने बीडीओ को पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय ब्लॉक में प्रशासक द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान विकास के नाम पर चार करोड़ 26 हजार 900 रुपये निकाले जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। यह जांच डीएम के निर्देश पर एसडीएम सहित तीन सदस्यीय टीम कर रही है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बीडीओ को पत्रावली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जांच शुरू होने से विभाग में खलबली मच गई है।
सोमवार को एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बीडीओ शशि पांडेय से पत्राचार कर 26 दिसंबर 2020 से 30 मई 2021 तक परसियां देवार, कपरवार, पैना, गौरा-कटइलवा, करायल शुक्ल, बारा दीक्षित, महेन बाबू ग्राम सभाओं के व्यय का ब्योरा मांगा है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में अधिसूचना के दौरान ग्राम पंचायतों से विभिन्न मदों में धन आहरित किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। पूरे विकास खंड के 50 गांवों में चार करोड़ 26 हजार 900 रूपये विकास के नाम पर निकाल लिए गए हैं। हालांकि मामला प्रकाश में आने पर जिम्मेदार गांवों में समय देते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने में जुटे हैं। एसडीएम ने बताया कि बीडीओ शशि पांडेय को पत्र लिखकर ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिससे जांच आगे बढ़ाई जा सके।