{"_id":"5eff6f7c8ebc3e4322364dbf","slug":"investigation-deoria-news-gkp3568671199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकटहां में 153 शौचालय बने ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकटहां में 153 शौचालय बने ही नहीं
विज्ञापन
अकटहां गांव में शौचालय और अन्य विकास कार्यो की अनियमितता की जांच करते बीडीओ सुमित यादव।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत के बाद गौरीबाजार के बीडीओ पहुंचे जांच करने
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। अकटहां में 353 शौचालयों में से 153 शौचालय नहीं बने हैं। यह बात बीडीओ की जांच में सामने आई है। शौचालय बनवाने की धनराशि एक लाभार्थी को चार बार बीयरर चेक से दी गई। मामले की शिकायत आशुतोष सिंह ने डीएम अमित किशोर से की थी।
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशिक्षु आईएएस और गौरीबाजार के बीडीओ सुमित यादव अकटहां पहुंचे। विपिन सिंह, अनिल विश्वकर्मा, विनोद गौतम, राजू प्रजापति, शिवपूजन, सुरेश निषाद, राजकुमार सोनकर, संत मास्टर, जुगुल चौरसिया, फिरोज आदि ने कहा कि निरंकार कंस्ट्रक्शन को शौचालय बनवाने के नाम पर तीन लाख दिया गया। इसके द्वारा गांव में कभी शौचालय का निर्माण नहीं किया। नाली और खड़ंजा के नाम पर धन आहरित करने के बाद भी गांव में कही नाली नहीं बनी है। आरओ मशीन के नाम पर दस लाख रुपये का भुगतान किया गया है। गांव में चार आरओ में से सिर्फ दो जगह ही आरओ लगा है। जांच अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस सुमित यादव ने बताया कि विकास कार्यों में कई अनियमितताएं मिली हैं। मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।