{"_id":"5eff702b8ebc3e431204a806","slug":"invegistion-deoria-news-gkp35686772","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की कोशिश : एसपी ने सीओ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की कोशिश : एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म की कोशिश : एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
पुलिस ने करा दिया था समझौता, एक मैरिज हाल में 29 जून को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला स्थित मैरिज हॉल में 12 साल की बच्ची से अधेड़ ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और सुलह करा दी। पीड़ित को 10 हजार रुपये देकर चुप भी करा दिया गया। किसी ने इसकी सूचना एसपी को दे दी। एसपी ने जांच कर केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
एक महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मेरी 12 साल की बेेटी अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए गई थी। वह एक मैरिज हॉल के पास पहुंची तो वहां के अधेड़ मैनेजर ने बहला-फुसलाकर अंदर कर लिया और बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। आसपास के अन्य बच्चों के आने पर किसी तरह छोड़ा। उसी दौरान मैं भी पहुंच गई। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म की कोशिश की जानकारी मिली है। सीओ सिटी को जांचकर केस दर्ज कराने और आरोपी पर कार्रवाई के आदेश दिया गया है।