{"_id":"60a2abf18ebc3e317507a6da","slug":"interstate-truck-theft-gang-unvield-deoria-news-gkp3949108154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
देवरिया। अंतरराज्यीय ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के पांच ट्रक और चार किलो चरस बरामद हुआ है। यह गिरोह यूपी और बिहार के विभिन्न जनपदों से ट्रक चोरी करता था। एडीजी अखिल कुमार ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पूर्वांचल और बिहार के कई जनपदों से ट्रक चुुराने वाले गिरोह का एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह और एसओजी टीम सोनूघाट चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान चंद्रभूषण सिंह निवासी चेतनपुर थाना असांव जनपद सीवान के रूप में हुई। बाइक की तलाशी के दौरान दो किलो 400 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ में पता चला कि वह अपने साथियों की मदद से ट्रक चोरी करता है और उसे विभिन्न राज्यों में ले जाकर कटवा देते हैं। एक चोरी का ट्रक उसका भाई पीछे लेकर आ रहा है। कुछ समय बाद एक ट्रक आते दिखा रोका गया, जिसका चालक ट्रक को रोकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक कुमार निवासी चेतनपुर सिवान के रूप में हुई। पुलिस को तलाशा के दौरान ट्रक में छिपाकर रख एक किलो 600 ग्राम चरस भी मिला। ट्रक के बारे में उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व कसया रोड पेट्रोल पंप के पास से चोरी किए थे। जिसका मुकदमा रामपुर कारखाना में दर्ज है। पुलिस ने बैतालपुर के पास खड़ी एक चोरी की ट्रक के साथ पप्पू कुमार साह निवासी चाप थाना सराय, भगवान शर्मा निवासी-जसौली थाना पचरूखी को गिरफ्तार कर लिया। जो एफसीआई गोदाम कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इनके निशानदेही पर पाण्डेय चक के पास खड़ी एक चोरी की ट्रक के साथ सिब्बू निवासी मकदुमसराय थाना सराय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो सिवान बिहार से चोरी की गई थी।गिरोह से पूछताछ के दौरान डुमरी चौराहे के पास खड़े ट्रक को पुलिस ने बरामद कर जांच की तो पता चला कि गोरखपुर के सोनबरसा के पास से चोरी हुया था। इसका मुकदमा थाना चौरी चौरा में दर्ज है। एसपी ने बताया कि एसओजी द्वारा बरामद ट्रक में एक हाटा कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसओजी प्रभारी घनश्याम सिंह, दारोगा संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार, विनय सिंह, योगेन्द्र कुमार, अरूण खरवार, धनंजय श्रीवास्तव, केशव दुबे, मेराज खां, प्रशांत कुमार शर्मा, राहुल सिंह, विमलेश सिंह, अभिषेक सिंह, इंद्रमणि पाल रहे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप खड़े ट्रक की करते है रेकी, माल लदा होने पर होता था फायदा
देवरिया। ट्रक चोरी करने वाले गिरोह के निशाने पर पेट्रोल पंप और गोदाम पर खड़े ट्रक निशाने पर रहते थे। इस गिरोह का नेटवर्क कुशीनगर और देवरिया में फैला है। यह गिरोह अब तक पचास से अधिक ट्रक उड़ा चुका है। गिरोह माल लदे ट्रकों को उड़ाने में अधिक जोर देता है क्योंकि चावल, गेहूं आदि बेचने के बदले जितना ट्रक का दाम मिलता है, उतना ही माल का मिल जाता है। एसओजी ने भी एक ट्रक बरामद किया है। इसमें करीब पांच लाख रुपये का चावल लदा हुआ था।
चोरी की ट्रक के साथ पकड़े गए शातिर की निशानदेही पर पुलिस विभिन्न जनपदों से चुराए गए ट्रकों को बरामद करने करने के दौरान अहम सुराग लगे हैं कि इस गिरोह ने एक साल के अंदर पचास से अधिक ट्रक चुराए हैं। बिहार के विभिन्न जगहों पर चोरी का ट्रक नंबर बदलकर चलाया जा रहा है।