फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   inter national yoga day celebrated

योगमय हुआ जनपद, योगासनों का अभ्यास कर योग से निरोग रहने का लिया संकल्प

Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
inter national yoga day celebrated
योगमय हुआ जनपद, योगासनों का अभ्यास कर योग से निरोग रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन

फोटो समाचार
योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों रहता है स्वस्थ: राज्यमंत्री
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी सभी रहे मौजूद
आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्कूल- कॉलेजों में विशेषज्ञ की देखरेख में किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार की भोर से ही पूरा जिला योगमय दिखा। शहर के विभिन्न पार्कों में प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी योग किया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों व खिलाड़ियों, कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। जिला कारागार में विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों की देखरेख में बंदियों व कैदियों ने भी योगासनों का अभ्यास किया। सभी ने इसे दैनिक जीवन में अपनाने एवं स्वस्थ रहने का संकल्प भी मौके पर लिया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री की विशेष पहल पर योग को वैश्विक पहचान मिली और आज पूरी दुनिया योग का लाभ उठा रही है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग का भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व है। योग प्रशिक्षक यतेंद्र विश्वकर्मा, पूजा मद्धेशिया व ममता ने वज्रासन, अर्धचक्रासन, सर्वांगासन, भ्रामरी प्राणायाम, शवासन, उष्ठासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योगासन कराए। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, डीडीओ श्रवण कुमार राय, बीएसए संतोष कुमार राय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिनेश चौरसिया, विकास तिवारी, रविजीत सिंह समेत विभिन्न अधिकारियों, नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास सत्र में प्रतिभाग किया। लोगों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, अंबिकेश पांडेय, प्रमोद शाही, शिव कुमार राजभर, अंकुर राय, राहुल कुमार, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। बीआरडीपीजी में प्राचार्य डॉ.शरद चंद्र मिश्र के देेखरेख और संत विनोबा पीजी कॉलेज में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रेश बारी व डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्त के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.अजय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विभिन्न योगासन कराए गए। संत निरंकारी सत्संग भवन, मुंडेरा बुजुर्ग में योग कार्यक्रम में संयोजक बद्री विशाल सिंह, ओमप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। सहज जनसेवा केंद्रों पर भी जिला प्रबंधक लोकेश प्रताप यादव की देखरेख में योग शिविरों का आयोजन किया गया। लार के राघतपार रघेन कंपोजिट विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह की देखरेख में छात्रों ने योगाभ्यास किया। नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुर गढ़ में प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह, गोविंद राव, दिनेश राव, गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज महुआपाटन में मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्साधिकारी होम्योपैथ की मौजूदगी में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अर्जुन राव, रविंद्र किशोर, अंबुज शाही, गोविंद पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उर्मिला देवी महिला महाविद्यालय रामपुर मुकुंद में प्रबंधक प्रेम कुशवाहा, प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी, रवि प्रकाश कुशवाहा, निकिता कुशवाहा के देखरेख में छात्राओं ने योगासन किया।
विज्ञापन

टाउनहाल में नपाध्यक्ष की देखरेख में कराए गए विभिन्न आसन
टाउनहाल स्थित शिशु मंदिर मांटेसरी एवं इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में नपाध्यक्ष अलका सिंह की देखरेख में प्रशिक्षिका कुसुम मिश्रा ने योगासन कराया। इस दौरान आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह, भारती शुक्ला, प्रधानाचार्य नलिनी सिंह, प्रधानाध्यापक नीरज शुक्ला, डॉ.अवधेेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों एवं स्वयंसेवकों ने किया योगासन
49 वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी से संबद्ध सभी विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने अपने स्कूलों में योग प्रशिक्षकों की देखरेख में योग किया। राजकीय पॉलीटेक्निक में बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल एके सिंह, प्राचार्य जीबी सिंह, सीटीओ यावर नकवी, सूबेदार अजीत सिंह, ट्रेनिंग सहायक विमल वर्मा के साथ विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व अन्य छात्रों ने योग किया। जबकि नागरी प्रचारिणी सभा के तुलसी सभागार में एचडीएफसी बैंक की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष वृद्धिचंद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सदस्यों ने योगाभ्यास किया। इसमें उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, संयुक्त मंत्री डॉ.सौरभ श्रीवास्तव, रमेश चंद्र त्रिपाठी, विजय प्रसाद, ब्रजेश पांडेय, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, श्याम सुंदर भगत, डॉ.आरपी तिवारी, जितेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, इंद्र कुमार दीक्षित और शर्देंदु मिश्र आदि मौजूद रहे।
जनपद न्यायालय सभागार कक्ष में योग शिविर का आयोजन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय सभागार कक्ष में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने प्रशिक्षक जितेंद्र दीक्षित की देखरेख में योगासन किया। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार राय, प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय कुमार, लोकेश कुमार, अपर प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार मिश्र, अपर सिविल जज अंकित राज सिंह, नीलम वर्मा, मनोज कुमार यादव, अतुल कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दीक्षित, कोर्ट मैनेजर मो. रशीद हसन मंजर आदि मौजूद रहे।
जिला कारागार में बंदियों व कैदियों ने सीखा योग
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों के साथ योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव कुंवर रोहित आनंद ने कहा योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार हैं, जिससे न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे ने कहा कि योग एक प्रकार की ऊर्जा है। इस दौरान जिला कारागार प्रभारी अधीक्षक राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर केके दीक्षित, वंदना त्रिपाठी, अधिवक्ता अरविंद पांडेय, रूपेश मिश्र , राजू यादव आदि मौजूद रहे।
अलग-अलग जगहों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
बनकटा। क्षेत्र के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में योग शिक्षक सुनील कुमार ने छात्रों एवं अध्यापकों को योग का जीवन में महत्व बताया और आसन भी सिखाए। वहीं देसही देवरिया ब्लाक के हरैया बसंतपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पर बच्चों ने शिक्षकों के साथ योग किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजेंदर सिंह, सत्यनारायण सिंह मौजूद रहे। सहवां कंपोजिट विद्यालय में भी बच्चों ने योगाभ्यास किया। लोहिया इंटर कालेज में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह की देखरेख में योगाभ्यास कराया गया। इसी तरह रामपुर कारखाना के डायट परिसर में प्राचार्य अनिल कुमार सिंह के देखरेख में योग हुआ। उधर गौरी बाजार नगर पंचायत की ओर से सुगर मिल ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि एवं नगर अध्यक्ष निलेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। प्रतापपुर क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज, फुलवरिया बंगरुआ में सभी छात्रों व शिक्षकों ने योगासन किया। रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में बनकटा ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत रवींद्र कुमार की देखरेख में योग शिविर हुआ। भाटपाररानी नगर के बीआरडी इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। उन्हें योग शिक्षक दीपक वर्मा ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, हलासन आदि आसनों का अभ्यास कराया। बीआरसी पर एबीएसए कुलदीप नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

सोनूघाट के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में कराया गया योग
सोनूघाट। क्षेत्र के एपीएस डिग्री कॉलेज गोपलापुर में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने परिसर में उपस्थित छात्रों व शिक्षकों को योग के गुर सिखाए। नेशनल पब्लिक स्कूल शाखा एक सोंदा में मुख्य प्रशिक्षक दिनेश गुप्ता व नेशनल पब्लिक स्कूल भटनी में डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव ने छात्रों को योगासन कराया। सनबीम स्कूल सोंदा में निदेशक अवनीश मिश्र एवं प्रशिक्षक डॉ.विवेकानंद मिश्र की देखरेख में योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed