फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions for action against absent four bank coordinators

Deoria News: बैठक में अनुपस्थित चार बैंक समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against absent four bank coordinators
सीडीओ की अध्यक्षता में बैंकर्स की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैंकर्स की बैठक शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में की गई। इसमें चार बैंकों के समन्वयक अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने अग्रणी जिला प्रबंधक को इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देवरिया, उपायुक्त, स्वत: रोजगार उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, जिला उद्यान अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एवं संबंधित बैंक के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। एचडीएफसी, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन ओवरसिज बैंक के जिला समन्वयक अनुपस्थित थे। उपायुक्त जिला उद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में आवंटित वित्तीय वर्ष 2023-24 में भौतिक लक्ष्य 70 प्राप्त हैं, इसमें 38 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को प्रेषित किए गए हैं। 13 आवेदनों पर स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत वित्तीय 2023-24 में शासन स्तर से कुल भौतिक लक्ष्य 110 व वित्तीय लक्ष्य अनुदान 213.40 लाख प्राप्त हुए हैं। 14 आवेदन पत्र अनुदान राशि 42.63 लाख विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए हैं। पांच लाभार्थी के पत्र में ऋण स्वीकृत व एक लाभार्थी का वितरित किया जा चुका है। ओडीओपी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अलावा अन्य विभाग की योजनाओं में लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए सीडीओ ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed