{"_id":"5fb94c6e8ebc3e9bd91ab7a5","slug":"inspector-suspend-for-negligence-in-murder-and-robbery-deoria-news-gkp373993972","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या एवं लूटकांड में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या एवं लूटकांड में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हुई हत्या एवं 5.40 लाख लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने शनिवार देर शाम इंस्पेक्टर गौरीबाजार अश्वनी राय एवं बैंक ड्यूटी पर तैनात सिपाही बुलंद यादव को निलंबित कर दिया है।
इस मामले में पुलिस 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने एसओजी प्रभारी गिरिजेश तिवारी को गौरीबाजार का नया एसओ बनाया है। लूट के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस को घटना में लोकल बदमाशों के शामिल होने का शक है। पुलिस गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ के बदमाशों का ब्योरा खंगाल रही है। पूर्व में भी गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर ककवल चौराहे से विशुनपुरा तक, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर नकटा नाला व मझना नाला बदमाशों के लिए मुफीद जगह रहा है। इसके बावजूद पुलिस पेट्रोलिंग बैंक खुलने के समय में नहीं की गई। बैंक पर सिपाही मौजूद तो था, लेकिन उसने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर नहीं रखी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा। लापरवाही बरतने पर एसओ को निलंबित कर दिया गया है।