फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspector son returning from coaching dies due to high tension wire

Deoria: कोचिंग से लौट रहे दरोगा के बेटे की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, हंगामा

Sat, 19 Nov 2022 12:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 12:08 PM IST
सार

सलेमपुर स्थित सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के पीछे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Inspector son returning from coaching dies due to high tension wire
देवरिया समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद के सलेमपुर स्थित सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के पीछे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मौत की खबर मिलते हैं स्कूल के छात्र और उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे थे, लेकिन परिजन वाहन को रोक दे रहे थे। इसको लेकर पुलिस और लोगों में जमकर नोकझोंक हुई। परिजन जिलाधिकारी आने के बाद शव  जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी व बाराबंकी में तैनात दरोगा उमाशंकर का पुत्र अमित कुमार (16) नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में दसवीं का छात्र था। शनिवार की सुबह वह घर से कोचिंग के लिए निकला कोचिंग करने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह सेंट पॉल स्कूल के पीछे पहुंचा था, कि पोल से नीचे लटक रहा हाईटेंशन का तार के चपेट में वह आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन व स्कूली छात्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करने लगे।


पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कई बार सीएचसी से निकालने की कोशिश की, लेकिन परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कह ले जाने से मना कर दिया। इसको लेकर पुलिस व आक्रोशित लोगों के बीच नोकझोंक होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed