फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured youth died

Deoria News: हाथों की मेहंदी छूटी नहीं और उजड़ गया सुहाग

Mon, 27 May 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
injured youth died
सड़क हादसे में घायल हुआ था युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन


12 मई को एनएच-28 पर हाटा के समीप हुआ था हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक नवविवाहिता पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके हाथों की मेहंदी छूटी भी नहीं थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। परिजनों में चीख-पुकार मची है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी शाहिदा खातून रह रहकर बेहोश हो जा रही थी, तो मां तहरुन नेशा का रो-रोकर बुरा हाल था।

थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी फारुख खान कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के कनकपिपरा गांव के मकतब में शिक्षक हैं। उनके छोटे बेटे शकील खान (22) की 1 मई को शादी हुई थी। घर नात-रिश्तेदारों से भरा था। हर तरफ खुशनुमा माहौल था। 12 मई को शकील अपने बड़े भाई परवेज खान के साथ बाइक से इलाज कराने गोरखपुर जा रहा था। एनएच-28 पर हाटा के करीब किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा शकील उछल कर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आनन-फानन उसको गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम को जनाजे की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed