{"_id":"65e21ef749482a6d50008f4c","slug":"injured-younster-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-120468-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
Sat, 02 Mar 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
बगल के गांव से वापस घर जा रहे थे दुर्गेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के टीकर विद्यालय के पास बृहस्पतिवार को बड़की पलिया निवासी दुर्गेश (17) पुत्र कैलाश सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्गेश की मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। जबकि मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बृहस्पतिवार की दोपहर में दुर्गेश बाइक से बगल के गांव में गए थे। वहां से वह वापस घर जा रहे थे। वह अभी टीकर विद्यालय के पास पहुंचे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। मुकेश और निधि में दुर्गेश दूसरे नंबर के थे। मौत की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग ईश्वर को कोस रहे थे। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मौत की सूचना मिल रही है। पता करा रहा हूं।