फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured in accident, death in hospital

सड़क हादसे में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत

Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
injured in accident, death in hospital
सड़क हादसे में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष का नौ दिन बाद इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। निधन की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

बरेजी गांव निवासी एडवोकेट शशांक शेखर उपाध्याय भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। नौ दिन पहले किसी काम से वह साइकिल से बरहज जा रहे थे। राम जानकी मार्ग पर बरेजी पुल से आगे बरहज की तरफ से आ रही मारुति कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी बरहज भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां भी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही रविवार को उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। शशांक शेखर उपाध्याय बरहज तहसील में वकालत कर परिवार का जीवन यापन करते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्री रोशनी (22) व पुत्र आदित्य (19) का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed