{"_id":"611d527a8ebc3e79e03e8824","slug":"injured-in-accident-death-in-hospital-deoria-news-gkp405986774","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के तरकुलवा-कनकपुरा मार्ग पर नहर पुलिया के पास 12 दिन पहले हुउ हादसे में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मौत की ख़बर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर समूचे गांव में मातम छा गया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के हरैया गांव निवासी योगेशर राजभर (20) 6 अगस्त को बाइक से गांव के ही धनंजय शर्मा (14) को लेकर तरकुलवा कस्बे में खरीददारी करने गया था। सामान खरीद कर दोनों घर लौट रहे थे। तरकुलवा-कनकपुरा मार्ग पर नहर पुलिया के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। बाइक चला रहा योगेश राजभर सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही अचेत हो गया, जबकि धनंजय का कान फट गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन योगेश को जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान योगेश की मौत हो गई। योगेश की मौत की ख़बर मिलते ही माता गीता देवी, पिता बैरिस्टर राजभर दहाड़े मारकर रोने लगे। हृदयविदारक घटना के बाद समूचे गांव में मातम पसर गया।