{"_id":"6102f2708ebc3e586460928f","slug":"injured-in-accident-death-in-hospital-deoria-news-gkp403711874","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में इलाज के दौरान बरांव के अमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में इलाज के दौरान बरांव के अमित की मौत
विज्ञापन

बरहज। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित अस्पताल में बरांव गांव निवासी अमित पांडेय (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व उज्जैन में महाकालेश्वर का दर्शन कर घर वापसी के दौरान सतना में ट्रक-कार की भिड़ंत हो गई थी। अमित सहित पांच लोग घायल हो गए थे। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में गांव के ही रणविजय पांडेय की मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह जबलपुर के एक अस्पताल में अमित के मौत की सूचना मिली। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि करीब छह दिन पूर्व बरांव गांव निवासी रणविजय, अमित, सनोज, निशू, दीपू कार से महाकालेश्वर का दर्शन के लिए उज्जैन गए थे। जहां से वापस घर आने के दौरान सतना के तृप्ति ढाबा के निकट ट्रक और कार में टक्कर हो गई। पांचों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय रास्ते में समाचार पत्र विक्रेता धनंजय पांडेय के पुत्र रणविजय की मौत हो गई थी। हादसे में हुए दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग अमित का शव आने का इंतजार कर रहे हैं।