{"_id":"627bf668eec9b04b0d1a8eef","slug":"injurd-student-died-jam-deoria-news-gkp436523635","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल छात्र की मौत पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल छात्र की मौत पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल छात्र की मौत पर लगाया जाम
चार दिन पहले करमहा गांव में हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। चार दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल छात्र की गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई। परिजनों सहित ग्रामीणों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित खरोह चौराहे पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
क्षेत्र के ग्राम खैरटियां धुरियापार टोला निवासी पवन (15) पुत्र वीरेंद्र चार दिन पूर्व ग्राम करमहा द्गह्यड्ड एक विवाह समारोह में नाच देखने गया था। परिजनों के अनुसार कुछ दोस्तों के बुलाने पर वह गया था। रास्ते में आते समय कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पवन को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीरावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में ले गये। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव लेकर खरोह चौराहे पर पहुंचे एवं प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।