फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Information about the arrival of two from Markaz

मरकज से दो के आने की सूचना, हड़कंप

Fri, 03 Apr 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Information about the arrival of two from Markaz
देवरिया के मदनपुर के अरबिया अंजुमन इस्लामियां में बाहर से आए लोगों से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। - फोटो : DEORIA
मरकज से दो के आने की सूचना, हड़कंप
विज्ञापन

अरबिया अंजुमन इस्लामियां मदरसा के अलग-अलग कमरों में हैं क्वारंटीन
बाहर से आए लोगों की कुंडली खंगाल रही मदनपुर पुलिस
बरहज (देवरिया)। नगर क्षेत्र में मरकज से आने की सूचना से हड़कंप है। पुलिस दबिश देकर तब्लीगी जमातियों की शिनाख्त में जुटी है। मदनपुर पुलिस अरबिया अंजुमन इस्लामियां मदरसे में बाहर से आए पांच संदिग्धों को अलग-अलग कमरे में शिफ्ट क्वारंटीन करा रही है। इनमें दो के जमात में शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस सभी की कुंडली खंगाल रही है।

पिछले दो दिनों से दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौत को लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सूचना पर बरहज पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात आजादनगर दक्षिणी स्थित एक मदरसे में घेराबंदी कर दबिश दी। दूसरी ओर मदनपुर कस्बा निवासी अली अकबर उर्फ भोला खान, नुरैन उर्फ मसीउल्लाह के तब्लीगी जमात में शामिल होकर आना बताया जा रहा है। दोनों अपने को खलीलाबाद, बघौचघाट, गोरखपुर और देवरिया तक ही सीमित होना बता रहे हैं। जबकि सहारनपुर से आलिम और अरबी की पढ़ाई करने वाले अशरफ अली, फैजल और जयपुर में मजदूरी करने गए शाद अहमद वापस घर आए हैं। इन्हें भी क्वारंटीन किया गया है। इंस्पेक्टर मदनपुर श्यामलाल यादव ने बताया कि संदिग्धों की कुंडली खंगाली जा रही है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed