{"_id":"62701af706005a583558837e","slug":"inform-to-help-desk-in-case-ofcyber-crime-sp-deoria-news-gkp4354950150","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध की हेल्प डेस्क पर दें सूचना : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध की हेल्प डेस्क पर दें सूचना : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराध की हेल्प डेस्क पर दें सूचना : एसपी
देवरिया। साइबर अपराध रोकने के लिए हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनी है। डेस्क के पुलिसकर्मियों की सोमवार को पुलिस लाइंस में कार्यशाला हुई। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने आम लोगों से अपील की कि साइबर अपराध होने पर हेल्प डेस्क पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि जनपद स्तर पर साइबर सेल का कार्यालय है। अगर थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध हो जाता है तो उस व्यक्ति को साइबर सेल आना पड़ता है। अब थाने पर तैनात साइबर सेल कर्मी को प्रार्थनापत्र दे सकते हैं। जिला मुख्यालय पर आने में देरी हो जाने से ऑनलाइन ठगी के रुपये वापस कराने की संभावना कम हो जाती है। पीड़ित व्यक्तियों के प्रार्थनापत्र पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से ही समस्त थानों पर साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। ठगी, एटीएम क्लोन ठगी आदि साइबर अपराध की घटना होती है तो वह अपने थाने पर तत्काल जाएं और थाने पर साइबर हेल्प डेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मी को सबसे पहले बताएं। उनके बैंक खातों से कटे रुपयों को वापस कराने की त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हर बुधवार को समस्त थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी दिन साइबर जागरुकता दिवस का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी पंचमलाल, दरोगा साइबर सेल राहुल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवमंगल यादव, प्रद्युम्न जायसवाल, दीपक सोनी, पूर्णिमा चौधरी, प्रियंका पांडेय आदि उपस्थित रहे।